धार्मिक

घर पर ऐसे करें गणपति विसर्जन---- कैसे आप घर पर ही गणपति का विसर्जन (How to do Ganpati visarjan) कर सकते हैं।
  • September 06, 2022
इस समय गणेश उत्सव  की धूम पूरे देश में मची हुई है। जगह-जगह गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस दौरान कोई एक दिन, कोई 3 दिन, कोई 5 दिन और कोई पूरे 11 दिन तक गणपति को अपने घर या पंडालों में बिठाते हैं। वैसे तो कई लोग गणपति बप्पा का विसर्जन नदी, झील, तालाब आदि जगह पर करते हैं। लेकिन पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आजकल लोगों को घर पर गणपति विसर्जन करने की सलाह दी जाती है। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता है। अगर आप भी घर पर गणपति बप्पा का विसर्जन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं इसका तरीका कि कैसे आप घर पर ही गणपति का विसर्जन  कर सकते हैं।

घर पर ऐसे करें गणपति विसर्जन
हर घर में परंपरा के आधार पर डेढ़ दिन या तीसरे, पांचवें, सातवें, नौवें या ग्यारहवें दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। गणेश विसर्जन के दिन, परिवार मूर्ति के सामने इकट्ठा होता है और फूल, दीयों, अगरबत्ती, मोदक, लड्डू और अन्य खाने के साथ अंतिम पूजा करता है। आरती और हवन करने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन किया जाता है।

1. गणपति विसर्जन करने के लिए सबसे पहले आप किसी स्वच्छ और बड़े बर्तन में पानी भरें। आप इसमें इतना पानी ले जिसमें बप्पा की प्रतिमा पूरी तरह से डूब जाए। अब इस पानी को शुद्ध करने के लिए आपस में थोड़ा सा गंगाजल डाल दें।

2. पानी में गणेश जी की प्रतिमा पूरी तरह से घुल जाए इसके लिए आप पानी में अमोनिया में बाइकार्बोनेट डाल सकते हैं। इससे मिट्टी की प्रतिमा जल्दी घुल जाती है।

3. गणपति विसर्जन से पहले आप गणपति की पूजा अर्चना करें। उन्हें 56 भोग अर्पित करें और आरती हवन के बाद इसमें इस्तेमाल हुई चीजों को एक पोटली में बांध दें और इसे गणेश जी की प्रतिमा के साथ ही विसर्जित करें और बाद में इस पोटली को आप किसी पेड़ पौधे के पास डाल सकते हैं।

4. अब गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए जहां उनकी मूर्ति स्थापित की है, वहां से उन्हें जयकारे लगाते हुए उठाएं और जिस बाल्टी या कंटेनर में आपको उन्हें विसर्जित करना है उसमें धीरे से उनकी प्रतिमा को डालें। इसे एकदम से नहीं छोड़े नहीं तो यह टूट सकती है।

5. गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान आप उनके जयकारे और मंत्रों का जाप करते रहें और प्रतिमा विसर्जित करने के बाद 2 से 3 घंटे तक इसे पानी में ही रहने दें। इससे यह पूरी तरह से घुल जाती है।

6. सबसे जरूरी बात की गणपति जी की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद इसका पानी इधर-उधर नहीं फेंके ना ही इसपर किसी के पैर पड़ने दें। इसे आप किसी पेड़ के नीचे या गमले में डाल सकते हैं। जैसे तुलसी पीपल इत्यादि।

7. गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद उनसे क्षमा मांगे कि अगर पूजन के दौरान या विसर्जन के दौरान आप से कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर दें और अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007