राज्य

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा
  • September 15, 2022
  • विधानसभा - धरमजयगढ़, जिला - रायगढ़
  • ग्राम छाल, विकासखण्ड धरमजयगढ़


खरसिया और छाल के बीच माण्ड नदी में बनने वाले पुल के निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करवाया जाएगा।

खरसिया से छाल और छाल से धर्मजयगढ़, छाल से घरघोड़ा रोड का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाएगा।

ग्राम सिसरिंगा में 32 के.वी. के नए बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

कापू उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाया जाएगा।

ग्राम ओंगना से भंडारी मार्ग पहुंच तक का डामरीकरण किया जाएगा।

सिविल अस्पताल धर्मजयगढ़ का उन्नयन किया जाएगा साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गायनेकोलॉजिस्ट की पोस्टिंग की जाएगी।

धर्मजयगढ़ में 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास खोला जाएगा।

*विकासखण्ड- घरघोड़ा*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का उन्नयन किया जायेगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जायेगी

ग्राम नवापारा टेंडा में 32 के.वी. के नये बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जायेगी।

ग्राम घरघोड़ा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की जायेगी।

ग्राम पुसल्दा से बुलेकेरा, बटुराकछार तक डामरीकृत सड़क बनाई जायेगी। 

नगर पंचायत घरघोड़ा में पेयजल आपूर्ति के लिये समुचित व्यवस्था करवाई जायेगी।

अमलीडीह उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा।

सर्व समाज के लिए घरघोड़ा में मंगल भवन के निर्माण की स्वीकृति।

*धरमजयगढ़*

सर्व आदिवासी समाज की मांग पर धरमजयगढ़ में महाविद्यालय का नाम श्री चनेश राम राठिया पर सहमति जताई।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने नगर पंचायत को निर्देश। 

बीएससी पास छात्रा मुस्कान अग्रवाल को 2 लाख रूपए की राशि रिसर्च और उच्च शिक्षा के लिए देने की घोषणा।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007