धार्मिक

शनिवार व्रत के नियम:
  • September 25, 2021
शनिवार व्रत के नियम:

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। फिर नित्यकर्मों से प्रसन्न होकर स्नानादि कर लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद शनिदेव की मूर्ति पर काला वस्त्र, फूल, काला तिल, धूप व तेल अर्पित करना चाहिए। फिर पीपल के पेड़ के तने पर सूत का धागा 7 बार बांधें। धागा बांधते-बांधते ही पेड़ की 7 बार परिकर्मा करें। इसके बाद शनिदेव के मंत्र का उच्चारण करें।

कैसा कपड़ा पहने

इस दिन व्यक्ति लोहे की वस्तु, धन आदि का दान अपनी सार्म्थयनुसार कर सकते हैं। ऐसा करने से परेशानी दूर हो जाती है। इसके अलावा माना जाता है कि अगर इस दिन काली चीज का दान किया जाए तो श्रेष्‍ठ होता है। शनिवार व्रत के दौरान नमक नहीं खाना चाहिए। इस दिन अगर नीले, बैंगनी या काले रंग के कपड़े पहने जाएं तो बेहतर और शुभ होता है। शनिवार का व्रत करने वाले लोगों को शनिदेव के साथ-साथ शिवजी और हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। यह बेहद कल्याणकारी होता है।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।
हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007