राज्य

श्री ओंकारपुरी गोस्वामी की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
  • July 01, 2022
जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ भृत्य श्री ओंकारपुरी गोस्वामी आज शासकीय सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर जनसम्पर्क संचालनालय छोटापारा रायपुर में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। श्री ओंकारपुरी गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ में अपनी शासकीय सेवा के दौरान सौंपे गए दायित्वों का बखूबी से निर्वहन किया। उन्होंने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में सभी अधिकारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।
       इस अवसर पर अपर संचालक श्री जे. एल. दरियो, श्री उमेश मिश्रा एवं श्री संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक श्री आलोक देव, श्री डी. एस. कुशराम, श्री पवन गुप्ता, उप संचालक सहित जनसम्पर्क संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007