राज्य

लक्ष्य के अनुसार करें सर्वे कार्य- कमिश्नर मिश्रा कमिश्नर मिश्रा ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
  • July 12, 2022
  • कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने सोमवार को राजस्व विभाग की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने वसूली में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुसार सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए।

शाम 5 बजे से कमिश्नर कार्यालय में बैठक शुरू हुई। सबसे पहले निगम के विभिन्न वार्डों में चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान वार्ड वार सर्वे कार्य प्रगति की  जानकारी ली गयी। कमिश्नर श्री मिश्रा ने पूर्व के लक्ष्य के साथ वर्तमान लक्ष्य पर चर्चा की गई। पूर्व के लक्ष्य को पूर्ण नहीं करने वाले टीम को जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ण करने और वार्ड का सर्वे कार्य खत्म करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, यूजर चार्जेस  की वसूली पर चर्चा की गई। कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी प्रकार के टैक्स वसूली ज्यादा से ज्यादा करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने  सभी वार्डों में डोर टू डोर जाकर सर्वे कार्य  के साथ वसूली के लिए भी लोगों को प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बड़े बकायदारों की सूची बनाने और उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए।  बैठक में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव   सहित राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित थे।
जुलाई के बाद नहीं मिलेगी छूट
सत्र 2022-23 का जुलाई तक संपत्ति कर जमा करने पर 6 प्रतिशत की छूट करदाताओं को मिलती। इसके बाद टैक्स जमा करने पर 6 प्रतिशत छूट नहीं मिलेगी। इसलिए निगम प्रशासन ने 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा करने की अपील की है।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007