राज्य

रीवा जिले में अब तक 798.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
  • August 31, 2021
रीवा जिले में एक जून से अब तक 798.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 819.9 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 586 मि.मी., गुढ़ में 883 मि.मी., सिरमौर में 615.2 मि.मी., त्योंथर में 847 मि.मी., मऊगंज में 828.2 मि.मी., हनुमना में 1256.6 मि.मी., सेमरिया में 706 मि.मी., मनगवां में 706, जवा में 813.2 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 720 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 767.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007