मनोरंजन

खेसारी लाल के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, कुछ ही समय में हासिल किए इतने व्यूज
  • August 28, 2022
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों के लिए देशभर में जाने जाते हैं। अपने शानदार गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले खेसारी लोकप्रियता को मामले में कई बड़े सितारों को टक्कर देते नजर आते हैं। फैंस ना सिर्फ उनके गाए गीतों को पसंद करते हैं, बल्कि उनके गानों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। अपने फैंस के इसी इंतजार को खत्म करते हुए खेसारी ने हाल ही  में अपना एक नया गाना रिलीज कर दिया है। इंटरनेट पर आते ही यह गाना धमाल मचा रहा है।           26 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अपनी रिलीज के साथ ही खेसारी का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘मरद ह बकलोल’ नाम के इस गाने को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी खेसारी लोगों का दिल जीतने में कामयाब नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
                         गाने की बात करें तो इस गाने की खुद खेसारी ने अपने सुरों से सजाया है। गाने को रानी और राजू भारती पर फिल्माया गया है। जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप और रतन राजपूत ने लिखे हैं। वहीं, इसे संगीत वीआर वर्मा ने दिया है। बीते रिलीज हुआ ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले हाल ही में खेसारी के एक और गाने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए थे।  
                      सावन के महीने में आए उनने गाने 'बोलबम' के बाद खेसारी के नया गाने 'ट्यूशन वाली' ने इंटरनेट पर कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए। ऐसे में उनका यह गाना खूब वायरल हो रहा है।  इसी महीने रिलीज हुए नेहा राज और खेसारी लाल यादव के गाने 'ट्यूशन वाली' ने दो हफ्ते के अंदर ही एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे देख यह कहा जा सकता है कि खेसारी की लोकप्रियता किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007