सेवा भावनाओं के बूते 16 वर्षों से श्रद्धालुओं के दिलों में बनाई मुकाम ,श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा समिति को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान ,जी हिंदुस्तान के उड़ान डेयर टू ड्रीम कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री के हाथों सपत्निक सम्मानित हुए डायरेक्टर अशोक यादव
विगत 16 वर्षों से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वयोवृद्ध आस्थावान तीर्थ यात्रियों को चार धाम ,द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन लाभ करा उनका जीवन धन्य बनाने का सेवाभावी कार्य कर रही श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सम्मानित हुई है। नई दिल्ली के होटल इम्पीरियल में राष्ट्रीय न्यूज चैनल जी हिंदुस्तान के कार्यक्रम उड़ान डेयर टू ड्रीम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के करकमलों से श्री त्रिपुर यात्रा सेवा समिति के डायरेक्टर श्री अशोक यादव को सपत्निक एक्सीलेंस टूर एंड ट्रेवल्स के लिए मोमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई भी शामिल रहीं।
राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान से अभिभूत श्री त्रिपुर यात्रा सेवा समिति के डायरेक्टर अशोक यादव ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ हमारा या हमारे समिति का नहीं वरन उन सभी आस्थावान माता -पिता ,भाई -बहन,मित्र तुल्य आस्थावान तीर्थ यात्रियों की है। जो हमारे डेढ़ दशक(16 वर्षों)के धार्मिक यात्रा के सफर की सफलता के साक्षी बने। सभी तीर्थ यात्रियों के पुण्य, आशीर्वाद स्नेह का प्रतिफल है कि आपकी यह त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के सोपानों पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी का तहे दिल से आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि लगातार 16 वर्षों से चार धाम की सुव्यवस्थित शानदार सफल यात्रा कराते आ रही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा श्रवण कुमार और एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित हो चुकी
श्री त्रिपुर यात्रा तीर्थ सेवा समिति की मंशा
आस्थावान भक्तों की स्थली छत्तीसगढ़ के वयोवृद्ध श्रद्धालुओं को कम राशि पर सर्वसुविधा युक्त तीर्थ यात्रा कराने की रही है। ताकि श्रद्धालुओं के जीवन में सुख समृद्धि यश कृति बनी रहे । वे अपना जीवन धन्य बना सकें।