राज्य

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 46 करोड़ 56 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात 35 करोड़ 69 लाख रूपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
  • November 17, 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रेस्ट हाऊस डोंगरगढ़ में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर करोड़ो रुपए की लागत के कार्यों की सौगात दी। इसमें 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 

उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए के 27 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 7 करोड़ 3 लाख 19 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 31 लाख 23 हजार रूप्ए के 2 कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 70 लाख रूपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 राजनांदगांव अंतर्गत 4 करोड़ 40 हजार रूपए के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 17 लाख 23 हजार रूपए के 1 कार्य  का भूमिपूजन किया।
         इसी तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 99 लाख 28 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 6 लाख 61 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 11 लाख रूपए के 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 15 लाख 35 हजार रूपए के 1 कार्य, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 5 लाख 20 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग अंतर्गत 9 करोड़ 49 लाख 58 हजार रूपए के 2 कार्य का लोकार्पण किया।

Contact No.

+91-9770185214

Email

cleanarticle@gmail.com

Location

Prem Nagar Indra Bhata, H.no-509, Vidhan Sabha Road, Near Mowa Over Bridge, Raipur, Chattisgarh - 492007